फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ के टीजर में अपने हॉट मूव्स से नोरा ने बिखेरा जलवा, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

Fri, 03 Jun 2022 04:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही अपने डांस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके इसी अंदाज के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हाल में उनके नए गाने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कुछ ही देर में उनके इस गाने के टीजर को फैंस का प्यार भी मिलने लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
गाने की शुरुआत में नोरा रेड कलर के गाउन ने नजर आती हैं, जिसके बाद वह कभी डांस करते हुए दिखाई देती हैं, तो कभी सोफे पर बैठे हुए। वीडियो में नोरा के अलग-अलग लुक भी दिखने को मिल रहे हैं, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। नोरा के मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके गाने का यह टीजर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी होने लगा है।
विज्ञापन

3 of 4
जैक नाइट, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' गाने का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीजर, म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर आएगा...सेव द डेट।’ इस वीडियो में नोरा के साथ जैक नाइट भी दिखाए देंगे। उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नोरा फतेही की बात करें तो फिलहाल वह आईफा अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी के यस आइलैंड गई हुई हैं। वह अवॉर्ड्स नाइट में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा नोरा का आईफा से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने फैन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें