कोरोना काल के बाद 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है, जिसे दर्शक कभी भुला नहीं पाएंगे। फिल्म दो महीने पहले 14 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से वैश्विक स्तर पर पिछले सात हफ्तों से इसका दबदबा कायम है। फिल्म निर्माता प्रशांत नील की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। किसी भी फिल्म का इतने लंबे समय तक थिएटर में लगे रहना और उसके साथ कमाई करते रहना अपने आप में ऐतिहासिक है। यश स्टारर फिल्म ने सिनेमाघरों में कल यानी 2 जून को 50 दिनों का सफर पूरा कर लिया है, जो एक बहुत बड़ी बात है। इस मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म में साउथ के कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के भी कई बड़े कलाकार शामिल थे, जिनमें संजय दत्त और रवीना टंडन का नाम शामिल है।