Nora Fatehi: नोरा फतेही ने खुलासा किया कि उन्हें अक्सर स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर्स से कहना पड़ता है कि वे उन्हें जान्हवी कपूर, सारा अली खान या अनन्या पांडे की तरह कपड़े न पहनाएं। जानिए क्यों
नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, नोरा ने खुलासा किया कि उन्हें अपने स्टाइलिस्ट और निर्माताओं से यह कहना पड़ता है कि वह उन्हें जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे की तरह कपड़े न पहनाएं। आखिर नोरा ने ऐसा क्यों कहा?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान एक इंटरव्यू में नोरा ने बॉलीवुड में स्टाइलिंग के बारे में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। कनाडाई डांसर, जो हमेशा बॉलीवुड में अपने अनुभवों के बारे में बेबाकी से बोलती आ रही हैं। नोरा ने बताया कि जब इंडस्ट्री में स्टाइलिंग की बात आती है तो उन्हें अपने सुझाव सामने रखना पड़ते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने अनुभव को याद करते हुए नोरा ने कहा, "मेरे सामने कई ऐसे संघर्ष आते हैं, जिनमें मुझे स्टाइलिस्टों और निर्देशकों पर दबाव डालना पड़ता है, क्योंकि वे कुछ खास कपड़े बनाते हैं और कहते हैं, 'अच्छा, दूसरे लोग तो ये पहन रहे हैं।'" नोरा का यह भी मानना है कि बाकी अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए कपड़े पहनने से कोरियोग्राफी और डांस की सुंदरता से ध्यान हट जाएगा। Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी प्रीमियर में सितारों से सजी महफिल, सामंथा ने जीता दिल, हैंडसम दिखे वरुण