फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने आंखों की मस्ती से बनाया फैंस को दीवाना, रेखा के गाने पर दिखाईं कातिल अदाएं

Sun, 18 Sep 2022 07:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने सिजलिंग अवतार से फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और एक के बाद एक तारीफों में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसके बैकग्राउंड में अभिनेत्री रेखा पर फिल्माया गया गाना 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं' बज रहा है। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। रेड ड्रेस में नोरा ने बेहद बोल्ड अंदाज दिखाया है। एक्ट्रेस को डीप नेक के साथ हॉट अवतार में देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
वीडियो देखने के बाद फैंस नोरा फतेही की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। वहीं दूसरे ने लिखा-प्रिंसेस बहुत खूबसूरत लग रही हो। इसी तरह से अन्य यूजर दिल और फायर वाले इमोटिकॉन्स के साथ अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगी नोरा फतेही
बात करें वर्क फ्रंट की तो  नोरा फतेही फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'माणिके' भी रिलीज किया गया है। इस गाने में फैंस को नोरा और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। बहरहाल फिल्म 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें