फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: चंडीगढ़ MMS कांड पर भड़के सोनू सूद और रणबीर ने ट्रोल्स को फटकारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 18 Sep 2022 07:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनू सूद, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी रैप में हम आपको रोजाना मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं क्योंकि सिनेमा की नगरी में हर रोज कुछ ऐसा होता है, जिस पर लोगों का ध्यान जरूर जाता है। आज यानी रविवार को भी इस इंडस्ट्री में काफी हलचल रही है। एक तरफ चंडीगढ़ एमएमएस कांड पर अब सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोनू सूद का इस एमएमएस कांड पर बयान दिया है। इसके अलावा, अब रणबीर कपूर ने भी उन लोगों को फटकार लगाई है जिन्होंने आलिया को ट्रोल किया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का एमएमएस लीक कांड इस समय सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद से आठ छात्राओं ने जान देने की कोशिश की है, जिनमें से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस के नाम पर कई फर्जी वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। इसी बीच घटना को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्णं बताते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए कहा है। 

Chandigarh University MMS Leak: 'समय आ गया है कि हम...', एमएमएस लीक कांड पर आया सोनू सूद का रिएक्शन
विज्ञापन

3 of 11
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली की इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले। इस फिल्म ने पश्चिमी देशों, खासकर यूएस में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पश्चिम में अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में यह एक महत्वपूर्ण फिल्म रही है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बाद फैंस, क्रिटिक्स और मेकर्स ने फिल्म की खूब सराहना की। कुछ ने तो फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने तक के कयास भी लगाए। हालांकि, फिल्म को मिले इतने प्यार पर एस एस राजामौली ने अब प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वे इस बात से बेहद हैरान हैं।

RRR: पश्चिम में 'आरआरआर' के धमाल से हैरान एसएस राजामौली, बोले- अब तक समझने की कोशिश में हूं

4 of 11
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता से 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही है। इस बीच रणबीर ने खुद की और आलिया भट्ट की निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही रणबीर ने उन लोगों को भी खरी-खोटी सुनाई है, जिन्होंने आलिया भट्ट को ट्रोल किया था।

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की आलोचना करने वालों पर रणबीर कपूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- यह केवल...
विज्ञापन

5 of 11
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू असोपा और राजीव सेन अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका रिश्ता कभी बनता है तो कभी बिगड़ जाता है और यह बात उनके फैंस से भी नहीं छुपी है। बीते दिनों, चारू और राजीव का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था लेकिन अब दोनों फिर से एक हो गए हैं और अब चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।   

Charu Asopa-Rajeev Sen: एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे चारू असोपा-राजीव सेन, शेयर कीं मूवी डेट की फोटोज
विज्ञापन

6 of 11
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मिलने के मामले में ईडी की चार्जशीट से कई खुलासे हुए हैं। अब इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के अलावा कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि चाहत खन्ना ने भी सुकेश के कई महंगे गिफ्ट्स लिए हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि लोग हकीकत नहीं जानते हैं।

Chahatt Khanna: सुकेश चंद्रशेखर से नाम जुड़ने पर चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये कहानी का आधा हिस्सा है
विज्ञापन

7 of 11
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक बुरी खबर आ रही है। साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री दीपा ने आज आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी लव लाइफ में खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती तौर पर दीपा की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।

दुखद: तमिल अभिनेत्री दीपा ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में दिक्कतों की वजह से उठाया यह कदम

8 of 11
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी लोग दीवाने हैं। इस शो को चलते हुए 14 साल का समय पूरा हो गया है और अब से अपने 15वें साल में प्रवेश कर चुका है। पिछले काफी समय से इस शो को कई लोग अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में फैंस भी शो छोड़कर जाने वाले सितारों से काफी दुखी हैं। हाल ही में जब शैलेष लोढ़ा को बदलकर सचिन श्रॉफ को शो में लाया गया था तो फैंस को उनकी एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। वहीं सितारों के शो छोड़कर जाने की भी कई वजहें सामने आई हैं।  इन सभी पर अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने खुलकर अपनी बात रखी है।

TMKOC: असित मोदी ने बताई शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों की हकीकत, बोले- ये कोई डेली...

9 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

Akshara Singh: MMS लीक होने के बाद वायरल हुआ अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, अभिनेत्री को देख उड़े फैंस के होश

10 of 11
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा इस महीने के आखिर में अली फजल के साथ विवाह बंधन में बंध सकती हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों का बायकॉट ट्रेंड काफी चला। हाल ही में ऋचा ने इस पर अपनी राय दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक लंबा नोट लिखा है। 

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने बायकॉट ट्रेंड पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यह सिस्टम जल्द टूटेगा
विज्ञापन

11 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
अभिनेत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग अपने होम टाउन दिल्ली में कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं। अब अभिनेता अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर फैंस से मुलाकात करने इंडिया गेट पर पहुंचे। जहां उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसका वीडियो पैपराजी पेज से शेयर किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का सादगी भरा अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Sidharth Malhotra: अपने शहर दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, इंडिया गेट पर की फैंस से मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें