नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने, तीनों को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। यही कारण है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस लीना को आरोपी बना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस नोरा फतेही व जैक्लिन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।