गौरतलब है कि नोरा बिग बॉस के सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। शो में उनके डांस की जमकर तारीफ हुई थी। शो से बाहर आने के बाद नोरा को फिल्मों में डांस नंबर्स के ऑफर मिले। नोरा ने 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' सॉन्ग पर अपने जबरदस्त डांस से काफी तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद नोरा ने कई गानों पर अपने धमाकेदार डांस मूव्स दिखाए हैं।