Govinda
- फोटो : social media
इसके बाद फिल्म गदर नहीं करने को लेकर गोविंदा से बात करते हैं और कहते हैं- अगर आपने गदर की होती तो अवार्ड्स मिलते। इस पर गोविंदा कहते हैं- 'मेरी मां कहती थी गोविंद तू ऐसे ही हंसते रहो, नाचते रहो। वो मम्मी की इच्छा थी इसलिए मैंने वो फिल्म नहीं की। बहुत गालियां थीं उसमें अभी तो मैं बता भी नहीं सकता।' गदर वाली बात के बाद रजत शर्मा गोविंदा से मजाकिया लहजे में पूछते हैं कि क्या फिल्म चांदनी करने के लिए भी मां ने मना कर दिया था। इस सवाल पर गोविंदा हंसने लगते हैं।