फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह के शो में नोरा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिया डांस चैलेंज, है कोई जो इसे एक्सेप्ट करे?

Fri, 09 Aug 2019 07:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nora fatehi - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस का जौहर दिखा फेमस होने वाली नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 'बाटला हाउस' में भी नजर आएंगी । इस फिल्म में नोरा ने 'लड़की शहर की लड़की' गाने पर आइटम डांस किया है । नोरा की फिल्मों में ये सेकंड इनिंग है । नोरा हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के शो में आई थीं । यहां वो फिल्म 'बाटला हाउस' का प्रमोशन करने पहुंची थीं । 
विज्ञापन

2 of 6
Nora Fatehi - फोटो : Social Media
शो में नोरा को एक डांसिंग चैलेंज मिला । नोरा ने अपनी फिल्म के सॉन्ग 'साकी-साकी' पर ऐसा डांस किया कि सभी देखते रह गए । बता दें कि नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस की एक क्लिप शेयर की है । वीडियो में नोरा के साथ कुछ और लोग भी डांस करते दिख रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
nora fatehi
नोरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या कोई मेरे साकी-साकी डांस चैलेंज को एक्सेप्ट कर सकता है' । नोरा के इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा का गाना 'दिलबर-दिलबर' भी जबरदस्त हिट हुआ था । इसी के बाद से नोरा को लगातार फिल्मों में काम मिल रहा है । 


 

4 of 6
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
पिछले दिनों नोरा ने बॉलीवुड में स्ट्रगल को लेकर अपनी दर्द बयां किया था । उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ा था । नोरा कहती हैं, 'मैं 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करती थी । मुझे वो अपार्टमेंट छोड़ना पड़ा । लड़कियों ने मेरा पासपोर्ट चुरा लिया था । इसके बाद मैं कुछ समय के लिए वापस कनाडा आ गई । मैं हिंदी बोलना सीख रही थी और जब ऑडिशन देने जाती थी तो सब मेरा मजाक उड़ाते थे । वो मेरे मुंह पर ही हंसते थे । घर जाते वक्त मैं पूरे रास्ते रोती रही ।'
विज्ञापन

5 of 6
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
'एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। जाओ यहां से। मैं ये सब कभी भूल नहीं सकती।' बता दें कि नोरा एक रूढि़वादी अरब परिवार से आती हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नोरा ने कहा था, 'मैं एक रूढिवादी परिवार से आती हूं। मैं अपने कमरे में डांस करती थी और उसके वीडियो लोगों को दिखाती थी। लोग मेरे डांस को पसंद करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nora Fatehi
बता दें कि नोरा की अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' है । इसमें नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को लेकर नोरा ने कहा था, 'सेट पर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है । मैंने डांस के अलग-अलग स्टाइल सीखे । मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है ।' नोरा की ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें