फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noor Jehan: पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ बंद कमरे में मिली थीं नूरजहां, जानें मल्लिका-ए-तरन्नुम से जुड़ा किस्सा

Fri, 23 Dec 2022 07:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नूरजहां - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की सबसे मशहूर और सात दशक तक अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गायिका नूरजहां भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं,  लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वह आज भी मौजूद हैं। 21 सितंबर 1926 को जन्मी नूरजहां का असली नाम अल्लाह राखी वसाई था। उन्होंने 10 हजार के करीब गाने पाकिस्तानी ही नहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गाए थे। इनमें हिंदी, सिंधी, पंजाबी, बंगाली, पश्तो और अरबी भाषा के गाने शामिल हैं। नूरजहां की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी अपना फैन बना लिया था। वहीं, दिग्गज गायिका नूरजहां को मल्लिका-ए-तरन्नुम का तमगा भी मिला था। 
विज्ञापन

2 of 5
नूरजहां - फोटो : सोशल मीडिया
नूरजहां का जन्म ब्रिटिश काल में लाहौर से लगभग 45 किलोमीटर दूर कसूर में हुआ था। उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था, ऐसे में उन्हें संगीत की तालीम लेने के लिए एक उस्ताद के पास बैठा दिया गया। नूरजहां को बचपन से ही एक्टिंग और सिंगिंग का शौक था, इसलिए वह अपनी बहनों के साथ कलकत्ता चली गईं। वहां उन्होंने साल 1930 में रिलीज हुई फिल्म 'हिन्द के तारे' से अपनी शुरुआत की और एक साल बाद ही खुद को लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उभार लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात मशहूर गायिका मुख्तार बेगम से हुई, जिन्होंने उनका नाम अल्लाह राखी वसाई से बदलकर नूरजहां रख दिया। 

Pathaan Controversy: पठान से पहले भी विवादों में फंसीं SRK की फिल्में, लिस्ट में ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान
विज्ञापन

3 of 5
नूरजहां - फोटो : सोशल मीडिया
नूरजहां अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती थीं। उनकी जिंदगी में अच्छे, बुरे हर तरह के मोड़ आए। नूरजहां ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1942 में शौकत हुसैन रिजवी के साथ हुई थी, जिनके साथ वह बंटवारे के दौरान पाकिस्तान चली गई थीं। लेकिन शौकत रिजवी के साथ उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 1953 में दोनों अलग हो गए। दूसरी शादी नूरजहां ने 1959 में एजाज दुर्रानी से की थी, जो 1971 तक चली। वहीं, शौकत रिजवी ने अपनी किताब 'नूरजहां की कहानी मेरी जुबानी' में इस बात का जिक्र किया है कि उनके पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी नजर मोहम्मद के साथ संबंध थे। 

Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन

 

4 of 5
नूरजहां - फोटो : सोशल मीडिया
नूरजहां और पाकिस्तानी क्रिकेटर नजर मोहम्मद के किस्से आज भी काफी मशहूर भी हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर का टेस्ट करियर वक्त से पहले नूरजहां की वजह से खत्म हुआ था। दरअसल, एक बार नूरजहां को उनके पति ने नजर मोहम्मद के साथ बंद कमरे में पकड़ लिया था, जिसके बाद क्रिकेटर ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और उनका हाथ टूट गया। इसके बाद उन्होंने एक पहलवान से अपने हाथ को ठीक कराया, लेकिन वह गलत जुड़ गया और उन्हें वक्त से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होना पड़ा।

Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर के साथ नूरजहां - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में रहते हुए नूरजहां ने 'खानदान', 'जुगनू', 'दुहाई', 'नौकर',  'दोस्त', 'बड़ी मां' और 'विलेज गर्ल' जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने गाना भी शुरू कर दिया था। पहला गाना नूरजहां ने 'गुल ए बकावली' के लिए 'साला जवानियां माने और पिंजरे दे विच' रिकॉर्ड किया था। वहीं, पाकिस्तान में नूरजहां ने 'गुलनार', 'लख्ते जिगर', 'अनारकली', 'फतेखान','परदेसियां', और मिर्जा गालिब सहित कई फिल्मों में काम किया। 1963 में उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं, 23 सितंबर, 2000 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Web Series: 2023 में इन वेब सीरीज की होगी धमाकेदार एंट्री, मिर्जापुर 3 से फैमिली मैन 3 तक लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें