फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है वो पांच करोड़ की धोखाधड़ी का केस? जिसमें रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Wed, 23 Oct 2019 12:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है । एक प्रॉपर्टी डीलर ने साल 2016 में रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रेमो को गिरफ्तार करने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
remo dsouza
गांव मोरटी निवासी सतेंद्र त्यागी ने साल 2016 में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। रेमो ने एक बड़ी फिल्म बनाने की बात कहते हुए उन्हें मोटे मुनाफे का झांसा दिया। जिसके बाद उन्होंने 2013 में रेमो की फिल्म में पांच करोड़ रुपये लगा दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
यह पैसा उनके पिता का था, जो जीडीए द्वारा जमीन अधिग्रहण करने पर उन्हें मिला था। पीड़ित सतेंद्र त्यागी का कहना है कि रेमो ने 2013 में अपनी फिल्म ‘अमर... मस्ड डाई’ में उनसे पैसे लगवाए थे, जिसमें जरीन खान व राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में थे। रेमो ने एक साल में 5 के 10 करोड़ लौटाने का वादा किया था। 

4 of 5
रेमो - फोटो : सोशल मीडिया
जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो 13 दिसंबर 2016 की रात करीब 9.40 बजे रेमो ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाई कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी देने वाले ने अपना नाम प्रसाध पुजारी बताया। उसने मुंबई में न घुसने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Remo And Salman
इस मामले में एसीजेएम अष्टम की अदालत में सुनवाई चल रही है। तारीख पर न आने पर 23 सितंबर को अदालत ने रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी।
 

मलाइका के जन्मदिन के जश्न में उमड़े बॉलीवुड सितारे, बेटे अरहान के साथ दिखे अर्जुन कपूर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें