फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दिवाली से पहले जयपुर में रिलीज नहीं होगी कोई फिल्म

Sat, 03 Nov 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self

हर त्यौहार बॉलीवुड के लिए खास होता है। पूरे देश में दिवाली की तैयारियां चल रही है। त्यौहारों के पास बॉलीवुड की फिल्मों के कलेक्शन पर खासा असर पड़ता है। ऐसे समय में बॉलीवुड की फिल्में जमकर कमाई करती हैं। त्यौहारों के समय में फिल्म कलेक्शन के आंकड़े 100 करोड़ को भी आसानी से पार कर लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self
जयपुर में इस दिवाली मल्टिप्लेक्स थोड़े शांत रहेंगे। बता दें जयपुर के मल्टीप्लेक्स में इस शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई।  फिल्म विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ सालों में दिवाली के पास जयपुर में फिल्में रिलीज करने पर नुकसान का सामना करना पड़ा है। फिल्म विशेषज्ञों का कहना है कि जयपुर में दिवाली पर फिल्में ज्यादा कमाई नहीं कर पाई हैं, जिसके चलते इस साल किसी भी फिल्म को यहां रिलीज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : self
जयपुर के सभी स्क्रीन और सिनेमाघरों में दिवाली के एक दिन बाद यानी आठ नवंबर को फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म को लेकर वितरकों का मानना है कि दिवाली के बाद लोगों के पास छुट्टियां मनाने के लिए काफी समय होगा।  फिल्मी प्रेमी इस फिल्म को खासा पसंद करेंगे। वितरकों का मानना है कि गुरुवार को फिल्म सभी मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जाएगी। सभी की छुट्टियां सोमवार को खत्म होंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन जुटा पाएगी।  
 

4 of 5
bollywood - फोटो : self

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि फिल्म को एक बड़े बजट के साथ खास थीम पर शूट किया गया है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में है। फिल्म को लेकर, अभिनेता आमिर खान समेत फिल्म के निर्माता, निर्देशक के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित करने और उनकी धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने के मामले में परिवाद दायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : self
मामले में यूपी के जौनपुर एसएजीएम पंचम कोर्ट में जाति विशेष को अपमानित करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का परिवाद दर्ज हुआ है। बता दें कि फिल्म के टाइटल में मल्लाह से पहले फिरंगी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। मामले को लेकर निषाद समाज के लोगों ने भी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें