अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म के सीक्वल पर पिछले कुछ समय से काम चल रहा है और इसे मूल कलाकारों के साथ बनाया जाना था। हालांकि, इसमें देरी होती रही। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नो एंट्री 2' को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन अब इसे नए कलाकारों के साथ बनाने की बात कही जा रही है। फिल्म की कहानी अनीस बज्मी ने लिखी है औक इसका निर्देशन भी वही करने वाले हैं।