फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Mukesh: लता मंगेशकर के बेहद करीब थे नितिन मुकेश, दीदी के वजह से मिला था पहली बार गाने का मौका

Tue, 27 Jun 2023 10:10 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश आज यानी 27 जून को जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन के फैमिली बैकग्राउंड कि बात करे तो वह दिवंगत सिंगर मुकेश के बेटे हैं। नितिन अपने पिता की तरह ही एक गायक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने मनोज कुमार, शशि कपूर, जीतेंद्र, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों में अपनी आवाज दी।

विज्ञापन

2 of 5
नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नितिन मुकेश ने खय्याम, आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, बप्पी लहरी, आनंद-मिलिंद जैसे दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम और अलका याग्निक जैसी शानदार सिंगर्स के साथ कई हिट गाने गाए हैं, लेकिन लता दीदी के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अलग थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
नितिन मुकेश , लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

नितिन अपने पिता मुकेश की तरह ही लता मंगेशकर को दीदी कहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लता के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता मुकेश के निधन के बाद लता दी काफी उदास हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उस दुख की घड़ी में दीदी पूरे दिन उनके साथ रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि लता दी ने मेरे पिता के साथ दो इंटरनेशनल शो को साइन किए थे। मगर उससे पहले ही साल 1976 में उनका निधन हुआ था, जिसके बाद लता दी ने पहले शो को कैंसिल करने का मन बनाया, लेकिन वर्क कमिटमेंट के चलते वो मुकेश के बेटे नितिन को अपने साथ ले गईं। 

4 of 5
नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नितिन मुकेश ने कहा,”शो में लता दी ने कहा,’मुकेश भैया इस कॉन्सर्ट को करने से पहले नहीं रहे। मैं अपने साथ उनके बेटे नितिन मुकेश को लेकर आई हूं।" नितिन मुकेश ने कहा कि उन्होंने उन्हें ऑडियंस के सामने खड़ा दिया और फिर उन्होंने लता दी के साथ गाना गाया और इसके बाद उनके हर कॉन्सर्ट में साथ जाने लगे।

Stree2: राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर ने शुरू की 'स्त्री 2' की शूटिंग, तस्वीर साझा कर फैंस को दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नितिन मुकेश ने कहा, “मैं उन सभी देशों को लिस्ट भी नहीं बना सकता जहां लता दीदी ने प्रदर्शन किया था।मैं भाग्यशाली था कि वह मुझे अपने साथ अमेरिका, कनाडा, वेस्ट इंडीज, रूस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी द्वीप समूह, दुबई – पूरे यूएई-मस्कट, बहरीन, यूके, हॉलैंड, बेल्जियम और फ्रांस ले गईं।” भारत में तो अनगिनत शो उन्होंने लता दी के साथ किए।

यह भी पढ़ें-  Sandeep Bhaiya: UPPSC एस्पिरेंट्स के जीवन पर आधारित 'संदीप भईया' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें