बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद
- फोटो : संवाद
एक यूजर ने सोनू सूद से कहा, 'मेरे घरवाले मुझे बुलेट लेकर नहीं दे रहे एक दिलवा दीजिए।' इसपर सोनू ने मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया। उन्होंने जवाब में लिखा, 'बाद में पेट्रोल के पैसे भी मांगेगा।' एक और यूजर ने सोनू सूद से कहा, 'सर प्लीज मेरी पत्नी गोलू को कहिए कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं', इसपर सोनू सूद ने भी खूब जवाब दिया उन्होंने लिखा, 'गोलू भाभी सोहेल भाई आप पर फिदा हैं, ध्यान रखो भाई का।'