एनडी स्टूडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोविंद निहलानी के धारावाहिक ‘तमस’ में जुड़कर ऐतिहासिक कहानियों को फिल्माने की बारीकियां सीखने वाले नितिन देसाई ने धारावाहिक ‘चाणक्य’ में कला निर्देशन का काम बीच से पकड़ा था। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को उनका काम पहले पहल विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में भाया। इसके बाद ‘लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों ने उनकी समय के हिसाब से सेट्स बनाने की कला का नाम देश दुनिया में मशहूर कर दिया। हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ की मुंबई में हुई शूटिंग के लिए केबीसी के सेट भी उन्होंने ही बनाए थे।