फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai Death: नितिन की आत्महत्या की वजह क्या? 252 करोड़ का कर्ज, स्टूडियो से बेदखल होने का डर या कुछ और!

विज्ञापन
1 of 5
नितिन देसाई का 50 एकड़ से अधिक में फैला एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी कालजयी फिल्मों के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके नितिन चंद्रकांत देसाई का असमय निधन हिंदी सिनेमा की दशा और दुर्दशा दोनों की तरफ एक बहुत दुखद संकेत है। दिखावे की जिंदगी में मस्त रहने वाले हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मकारों और उनकी कंपनियों का ये कड़वा सच है और ये भी सच है कि बेइंतहा कर्ज में डूबने के चलते ही नितिन देसाई कई हफ्तों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। अपनी जान लेने का उनका फैसला भी इसी की परिणीति माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोविंद निहलानी के धारावाहिक ‘तमस’ में जुड़कर ऐतिहासिक कहानियों को फिल्माने की बारीकियां सीखने वाले नितिन देसाई ने धारावाहिक ‘चाणक्य’ में कला निर्देशन का काम बीच से पकड़ा था। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को उनका काम पहले पहल विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में भाया। इसके बाद ‘लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों ने उनकी समय के हिसाब से सेट्स बनाने की कला का नाम देश दुनिया में मशहूर कर दिया। हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ की मुंबई में हुई शूटिंग के लिए केबीसी के सेट भी उन्होंने ही बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
नितिन देसाई का एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नितिन चंद्रकांत देसाई ने महाराष्ट्र सरकार से जमीन लेकर मुंबई से काफी दूर करजत में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर एक विशालकाय स्टूडियो की स्थापना की। यहीं पर फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग हुई। फिल्म का सेट उन्होंने हटाया नहीं और इसी में फेरबदल करके बाद में कई टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग यहां चलती रही। बताते हैं कि नितिन के ऊपर इन दिनों करीब 252 करोड़ का कर्ज था और इसकी वसूली के लिए स्थानीय प्रशासन से मिलकर वित्तीय कंपनियों ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। नितिन को अंदेशा था कि उन्हें एक दिन इस स्टूडियो से बेदखल होना ही पड़ेगा और इसी तनाव के चलते बताते हैं उन्होंने खुदकुशी कर ली।

4 of 5
एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक नितिन देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड लिमिटेड ने ईसीएल फाइनेंस से साल 2016 और साल 2018 में कुल मिलाकर 185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कोरोना काल से पहले ही इसके भुगतान में दिक्कतें आने लगी थीं। जनवरी 2020 में शुरू हुई इन दिक्कतों के बारे में नितिन चंद्रकात देसाई के कुछ अभिन्न मित्रों को ही जानकारी थी।

Nitin Desai: अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनडी स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले महीने की 25 तारीख को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई शाखा ने एडेलवीस असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी की एक याचिका सुनवाई के लिए मंजूर की थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एनसीएलटी ने अंतरिम व्यवस्था के लिए एक नियुक्ति भी कर दी थी। इसी आदेश में कहा गया था कि 30 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार नितिन देसाई को दिया कर्ज एनपीए की श्रेणी में आ चुका था। ये मामला तब से चलते चलते यहां तक आ गया था कि नितिन को कर्ज देने वालों ने उनके स्टूडियो का कब्जा लेने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद मांग ली थी और कुछ ही दिन में स्टूडियो से नितिन को बेदखल किया जा सकता था।

Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें