फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Desai Death: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अनीस बज्मी, बताया-फोन पर आखिरी बार क्या हुई थी बात

Wed, 02 Aug 2023 04:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नितिन देसाई, अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर अनीस बज्मी कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई की असामयिक मौत से गहरे सदमे में हैं। बज्मी उनके साथ 'प्यार तो होना ही था' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में विशाल हवाई जहाज वाले सेट के पीछे उनका ही दिमाग था, जिसे 'होना है जो होना है' गाने में देखा गया था। बज्मी ने नितिन से हाल ही में फोन पर बात की थी। साथ ही, वह कुछ समय पहले एनडी स्टूडियो भी गए थे। इस बात का खुलासा अनीस ने खुद किया है।
Nitin Desai Death: एनडी स्टूडियो से बेदखल होने से पहले दे दी जान, नितिन देसाई के करोड़ों के कर्ज की पूरी कहानी

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनीस ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया, "जब भी हम फिल्में बनाते हैं, तो पहला विचार जो मन में आता है वह एनडी स्टूडियो में शूटिंग करने का होता है क्योंकि इसमें सब कुछ एक ही जगह पर होता है। मैं कुछ दिन पहले ही एनडी स्टूडियो गया था और मैंने नितिन देसाई से भी फोन पर बात की थी।''
 
विज्ञापन

3 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्ममेकर ने बताया, ''जब मैंने उस स्थान का दौरा किया तो वह उस स्थान पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उस नेक इंसान ने तुरंत मुझे फोन किया और पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है, क्योंकि मैं उनकी अनुपस्थिति में स्टूडियो में था। वह बहुत मददगार व्यक्ति थे। इसलिए मेरे दिमाग में आखिरी फोन कॉल वाली बातें घूम रही हैं।''

4 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक ने आगे साझा किया कि नितिन की आत्महत्या के बारे में जानना चौंकाने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, क्योंकि वह एक बहुत ही जिंदादिल इंसान थे, हमेशा हंसते रहते थे और लोगों से बात करते थे। वह एक महान कला निर्देशक थे,  जिन्हें हर कोई जानता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
वह एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व वाले जीनियस थे। मैंने उन्हें कभी किसी मानसिक दबाव में नहीं देखा। एक कला निर्देशक के रूप में उन्होंने जो हासिल किया है, वह बहुत कम कला निर्देशकों ने किया है। इतना बड़ा स्टूडियो बनाना और इसे बनाए रखना कोई मजाक नहीं है। स्टूडियो में सैकड़ों लोग काम करते हैं और भुगतान आदि का प्रबंधन करना निश्चित रूप से आसान काम नहीं है।
Nitin Desai Death: एनडी स्टूडियो से बेदखल होने से पहले दे दी जान, नितिन देसाई के करोड़ों के कर्ज की पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें