फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: हिंदी फिल्मों के हीरो साउथ में खलनायक बनकर खूब हुए मशहूर, लिस्ट में अक्षय से लेकर संजय दत्त तक शामिल

Wed, 02 Aug 2023 04:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा अब अपनी सीमाओं को पार कर अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रहा है। किसी समय में साउथ की फिल्में केवल दक्षिण राज्यों में ही लोकप्रिय हुआ करती थी। ऐसे ही बॉलीवुड फिल्मों को केवल हिंदी पट्टी में ही पसंद किया जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। मौजूदा समय में देश में हर भाषाओं में बनी फिल्में लोग देख रहे हैं। इन फिल्मों में अगल-अलग इंडस्ट्री के कलाकारों को कास्ट किया जाता है, जिससे हर क्षेत्र के दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहे। आज हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हीरो लेकिन साउथ में विलेन के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
Nitin Desai Death: हिंदी सिनेमा का वह 'देवदास' चला गया, जो 'माचिस' की आंच से बनाता था 'दिलजले'
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
80 के दशक में संजय दत्त ने फिल्म रॉकी से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद संजू बाबा ने बतौर नायक कई सुपरहिट फिल्में दीं। हिंदी फिल्मों में जलवा बिखेरने के बाद संजय टॉलीवुड  में भी अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके हैं। उन्होंने फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में काम किया था। फिल्म में वह अधीरा नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अक्षय को हिंदी फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस के लिए जाना जाता है। हालांकि, साउथ में वह बतौर विलेन काम कर चुके हैं। रजनीकांत की फिल्म 2.0 में उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में उनका लुक भी काफी खूंखार था।

4 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। अपने करियर में जैकी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, साउथ में उन्हें विलेन के रोल से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। आरण्या कांडम फिल्म में उनका किरदार काफी ज्यादा खतरनाक था। इसके अलावा वह अस्त्रम, पंजा और बिगिल जैसी  फिल्मों में नेगेटिव रोल में दिख चुके हैं। वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म जेलर में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय 
विवेक ओबेरॉय की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। वह लुसिफर नाम की फिल्म में विलेन का रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा कडुवा में भी उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाया था। फिल्म में पृथ्वीराज लीड रोल में थे।
Nitin Desai Death: एनडी स्टूडियो से बेदखल होने से पहले दे दी जान, नितिन देसाई के करोड़ों के कर्ज की पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें