फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिर्जापुर' के मुन्ना से प्रभावित होकर तौसीफ ने मारी थी निकिता को गोली, बॉलीवुड पर फिर बरसीं कंगना

Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो
फरीदाबाद में निकिता तोमर नाम की एक छात्रा की तौसीफ नामक युवक ने 26 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसे देखकर हर कोई दहल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी तौसीफ मिर्जापुर 2 वेब सीरीज के किरदार मुन्ना से बहुत प्रभावित था और इसीलिए जब निकिता ने उसके साथ जाने से मना किया तो उसने गोली मार दी। अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसी को लेकर मिर्जापुर 2 के मेकर्स पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने ट्वीट किया, ‘यही होता है जब आप अपराधियों का महिमामंडन करते हैं। जब अच्छे दिखने वाले युवकों द्वारा नकारात्मक और आपराधिक चरित्र निभाए जाते हैं और उन्हें खलनायक नहीं बल्कि एंटी हीरो के रूप में दिखाया जाता है, तब यही परिणाम होता है। बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए कि वो हमेशा से भलाई से ज्यादा नुकसान करता है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
निकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तौसीफ ने उस समय निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

4 of 5
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया है कि आरोपी तौसीफ और रेहान घटनास्थल के पास करीब एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। वहां पहुंचकर दोनों ने तय किया कि कहां रुकना है और किस रास्ते से वापस जाना है। वो लोग भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं रुकना चाहते थे। उन्हें आशंका थी कि निकिता किसी ऑटो या अन्य वाहन में बैठकर न चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ एक ऊंचे राजनीतिक परिवार से तो संबंध रखता है, साथ ही पुलिस महकमे में भी उसके रिश्तेदार ऊंचे पद पर आसीन हैं। हरियाणा पुलिस के एक डीसीपी के बेटे के साथ तौसीफ की बहन की शादी हुई है। 

Happy Birthday SRK: 55वें जन्मदिन का शाहरुख खान का ये रहा डे प्लान, प्रशंसकों ने भी शुरू कर दी तैयारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें