फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, मेहंदी सेरेमनी में जमकर लगाए ठुमके

Wed, 14 Aug 2019 09:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीति टेलर की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल इश्कबाज की अभिनेत्री नीति टेलर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री ने ब्वॉयफ्रेंड परिक्षित बावा के साथ तस्वीर शेयर की और सगाई करने की जानकारी दी। नीति ने इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
मेहंदी सेरेमनी के लिए नीति ने हरे रंग का लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही नीति ने फ्लोरल ज्वैलरी कैरी की। नीति से मैचिंग करते हुए परिक्षित ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। तस्वीरों में यह कपल बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
नीति का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही हैं। लंबे समय से रिश्ते के बाद नीति ने जब अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया तो उनके दोस्तों ने बधाई दी। इनमें विकास गुप्ता, करण वाही और नकुल मेहता शामिल हैं।

4 of 5
नीति टेलर की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
नीति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल की शाम, जिसमें मैं खुशी और प्यार महसूस कर रही हूं। इन सबसे आप पूर्ण महसूस करते हैं। बीते एक दशक में आप सबका प्यार और समर्थन मिला। बहुत खुशी के साथ मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं सगाई कर रही हूं। हम ये पल आप सबके साथ शेयर करना चाहते हैं और हमारी नई जिंदगी के लिए आपका प्यार और दुआएं मांगते हैं।' 

पढ़ें: फैन के सुसाइड करने से सदमे में 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस, बोलीं- 'एक बार मुझे मैसेज तो कर देतीं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल इश्कबाज में नीति की जोड़ी नकुल मेहता यानी शिवांश के साथ दिखी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा कैसी ये यारियां में वो पार्थ समथान के साथ दिखी थी। शो में पार्थ के साथ नीति की जोड़ी को सफलता मिली। सीरियल के अलावा नीति तेलुगू फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें