फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: नीतेश तिवारी की 'रामायण' पर आया बड़ा अपडेट, खबर जानकर होगी हैरानी

Wed, 07 Jun 2023 11:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में  बनी हुई है। हाल ही में इसका दूसरा ट्रेलर भी सामने आया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस बीच नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर रामायण को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 
Aaliya Siddiqui: सरनेम कब बदल रही हो? यूजर के इस सवाल पर आलिया सिद्दीकी के जवाब ने कर दिया हैरान
विज्ञापन

2 of 5
नीतेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि यह फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि लंबे समय के बाद नितेश ने रामायण को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। अब वह अपनी सारी ऊर्जा किसी अन्य प्रोजेक्ट पर केंद्रित करेंगे, जिसकी घोषणा वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'बावल' की रिलीज के बाद की जाएगी।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के सितारे वापस मातृभूमि तक लाए, नेने के लिए भी सही साबित हुई ये भविष्यवाणी
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
 'रामायण' के बारे में पहले यह बताया गया था कि निर्माता सीता की भूमिका निभाने के लिए दीपिका पादुकोण के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन वह जाहिर तौर पर उसी प्रोडक्शन हाउस के लिए द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी, इसलिए साईं पल्लवी को भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। 
Shahid Kapoor: कबीर सिंह से मिलती है शाहिद कपूर की सोच! शादी की अवधारणा बता हो रहे ट्रोल

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, यह भी बताया गया कि ऋतिक रोशन को रावण का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन चूंकि प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ रहा था, इसलिए ऋतिक ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणबीर 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। 
Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस? कियारा को भी दी गई मोटी रकम!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता जल्द ही 'एनिमल' में दिखने वाले हैं। इसका निर्देशन कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। 11 सितंबर को फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। 
Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें