फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना ऋतिक बनेंगे राम, ना दीपिका बनेंगी सीता, दंगल के डायरेक्टर ने अपनी रामायण को किए ये खुलासे

Tue, 31 Mar 2020 04:57 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
rithik Roshan, Nitesh Tiwari, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala
भारतीय दर्शकों की मांग पर जहां एक बार फिर भारत सरकार ने रामायण और महाभारत जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों का प्रसारण दूरदर्शन पर करवाया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म निर्माता और निर्देशक नितेश तिवारी अपनी तीन भागों में बनने वाली फिल्म 'रामायण' को अपने घर से ही मूर्त रूप देने की तैयारी में लगे हुए हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 4
nitesh tiwari - फोटो : social media
इसको ध्यान में रखकर नितेश बताते हैं, 'जब मुझे पता चला कि लॉकडाउन अभी बहुत दिन चलने वाला है, तो मैंने अपने लेखकों की टीम के साथ मिलकर फिल्म का काम शुरू कर दिया। 'लॉकडाउन के चलते लोगों का बाहर निकलना बंद हो गया है। ऐसे में काम कैसे चल रहा है? इस पर नितेश कहते हैं, 'हमारी लेखन टीम में काम करने वाले ज्यादातर लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। ऐसे माहौल में हम आपस में मिल नहीं सकते, इसलिए हम सभी वीडियो कॉल के जरिए आपस में विचार-विमर्श करते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
nitesh tiwari - फोटो : social media
कोरोना की वजह से शूटिंग के रुक जाने से देश में कई सारी फिल्में प्रभावित हुई हैं, जिसमें कुछ बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जो इस साल शुरू होने वाले थे।मौजूदा स्थिति को देखते हुए नितेश कहते हैं, 'यह कहना तो बहुत मुश्किल होगा कि हमारा प्रोजेक्ट 'रामायण' कब तक शुरू होगा? मुझे तो लगता है कि इस वक्त हर एक प्रोजेक्ट लगभग चार महीने की देरी से ही शुरू होंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
nitesh tiwari - फोटो : social media
नितेश ने आगे कहा, 'हमारी टीम इसकी तैयारियों पर पूरी तरह से जुटी हुई है, लेकिन फिर भी हम शूटिंग शुरू करने से अभी बहुत दूर हैं। देर भले ही हो रही है, लेकिन फिर भी मैं अपने इस प्रोजेक्ट के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। यह फिल्म 3डी में ही बनेगी।' शुरुआत में खबर थी कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। लेकिन इस पर नितेश तिवारी का कहना है कि ऋतिक और दीपिका के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। लेकिन यह खबर सही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें