फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे आकाश की शादी में कृष्ण भजन पर झूमकर नाचीं नीता अंबानी, खड़े होकर मेहमानों ने बजाई तालियां

Mon, 11 Mar 2019 08:54 AM IST
sapna singla एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nita ambani
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 9 मार्च को सात फेरे लिए । देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में देश-विदेश में हस्तियां नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंची थीं । आकाश की बरात में बॉलीवुड के बड़े स्टार जैसे शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, मीका सिंह और गौरी खान बराती बने । ये सभी स्टार नाचते-नाचते वेन्यू तक पहुंचे । 
विज्ञापन

2 of 5
nita ambani
शादी के बाद 10 मार्च को एक रिसेप्शन पार्टी हुई । इस पार्टी में भी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की । शादी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक में नजर आए । बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी ।


 
विज्ञापन

3 of 5
Akash Nita Ambani - फोटो : amar ujala
शादी से पहले भी कई फंक्शन हुए । हाल ही में म्यूजिकल फाउंटेटन कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है । इस कार्यक्रम में नीता अंबानी 'अच्युतम केशवम' भजन पर रासलीला करती नजर आ रही हैं । म्यूजिक फांउटेन के बीच नीता अंबानी का डांस देख सभी हैरान रह गए । 
 

4 of 5
nita ambani
नीता अंबानी एक बेहतरीन डांसर हैं । इससे पहले अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी वो डांस करती नजर आई थीं । एक बार फिर उन्होंने अपनी कला से लोगों को मोहित कर लिया । डांस खत्म होने के बाद मुकेश अंबानी खुद उन्हें लेने स्टेज पर पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nita ambani
मुकेश अंबानी, नीता का हाथ थामकर उन्हें स्टेज से नीचे लाए । मेहमानों ने खड़े होकर नीता के लिए तालियां बजाईं । वहीं नीता ने भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया । बता दें कि 10 मार्च को हुए रिसेप्शन की भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें