फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड की मां' निरूपा रॉय के जन्मदिन पर जानिए उनकी खास बातें

Fri, 04 Jan 2019 10:19 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
निरूपा रॉय

अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री निरूपा रॉय का आज जन्मदिन हैं। वहीं निरूपा रॉय को बॉलीवुड की उस अभिनेत्री को तौर पर भी याद किया जाता है, जिन्होंने इंडस्ट्री में मां के रुप में अपनी पहचान बनाई। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन

2 of 7
निरूपा रॉय

गुजरात के वलसाड में जन्मीं निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला बेन था। वहीं उन्होंने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की उसमें वह अधिकतर मां के किरदार को निभाती हुई दिखाई दीं। वहीं बहुत ही कम लोग जानते हैं कि निरुपा ने बॉलीवुड में लगभग 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

3 of 7
निरूपा रॉय

निरूपा के देवी वाले किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि, वह उनको हकीकत में देवी समझने लगे। कहा तो यह भी जाता है कि लोग उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे।  उनके सीता वाले किरदार को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

 

4 of 7
निरूपा रॉय

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली निरूपा की शादी 15 साल की उम्र में कमल रॉय के साथ हुई।  जो कि पेशे से एक व्यापारी थे। वहीं निरूपा ने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की थी।

विज्ञापन

5 of 7
निरूपा रॉय

निरूपा रॉय को फिल्मों में आने का मौका एक विज्ञापन के जरिए मिला। दरअसल इस विज्ञापन के जरिए अभिनेत्रियों की खोज की जा रही थी।

 

विज्ञापन

6 of 7
निरूपा रॉय

50 के दशक में निरूपा रॉय को धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ उन्होंने दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं। वैसे तो निरूपा रॉय ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन उनको पहचान फिल्म दो बीघा जमीन से मिली। लोगों नें इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nirupa Roy
निरूपा रॉय को सहायक अभिनेत्री के किरदार को निभाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया और उन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें