धार्मिक फिल्मों की रानी और बॉलीवुड की मां कही जाने वाली अभिनेत्री निरूपा रॉय को 50 के दशक में 'देवी' माना जाता था। उन्होंने 70-80 के दशक में इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया था कि उन्हें असल जिंदगी में 'मां' कहा जाने लगा। हिंदी फिल्मों में जब भी मां के किरदार का जिक्र किया जाता था तब निरूपा रॉय का चेहरा सामने आता था। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' कहा जाने लगा। हालांकि, एक ऐसा भी समय आया जब उन्हें असल जिंदगी में 'मां' न बन पाने की सजा मिली। जानिए देवी कही जाने वाली मां के बारे में...