'बॉलीवुड की मां' के रोल में अगर किसी अभिनेत्री का नाम जेहन में उभरता है, तो वो अभिनेत्री हैं निरूपा रॉय। 4 जनवरी को जन्मीं निरूपा रॉय ने शुरुआती दौर में ग्लैमरस रोल भी किए। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' का खिताब दे दिया गया।