रिलीज से पहले 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' ने बनाया रिकॉर्ड
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे और निरहुआ अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया हैं। खबरों की मानें तो निरहुआ और आम्रपाली दूबे इस छठ पूजा पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसके अलावा 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां, निर्माता प्रवेश लाल यादव और निर्देशक मंजुल ठाकुर की 'निरहुआ हिंदुस्तान 3' के इलेक्ट्रॉनिक और सेटेलाइट राइट सबसे महंगे बीके हैं। इस फिल्म में जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के अलावा शुभी शर्मा , संजय पांडे , किरण यादव , आशीष शेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी , हेमलाल कौशल , संजय निषाद , राजवीर सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं ।