फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, कहा- 'अब सब अपने-अपने...'

Thu, 04 Oct 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । दोनों साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कर रहे हैं । रणबीर से पहले आलिया अपने कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं । हालांकि दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं कबूला ।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Sidharth Malhotra Instagram
हाल ही में सिद्धार्थ ने आलिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। सिद्धार्थ ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने और आलिया ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी । हम दोनों के पास दो फिल्में थीं। वरुण, आलिया और मेरे बीच में गहरा रिश्ता है ।'
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट
'हमने एक साथ कई सारे एक्सपीरियंस शेयर किए । ये रिश्ता हमेशा ऐसे ही यादगार रहेगा । स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद हम तीनों को एक साथ काम करने का मौका नहीं मिला । लोग हमें कहते हैं कि हम तीनों को एक साथ फिल्म करनी चाहिए ।'

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
'आगे देखते हैं कि क्या होता है । अगर हमें अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है और करण जौहर जैसे निर्देशक मिलते हैं तो ये संभव है कि हम साथ काम करें । फिलहाल हर कोई अपने काम में व्यस्त है ।' बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में इस तिगड़ी को काफी पसंद किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबर थी कि वो जैकलीन फर्नांडिस को डेट कर रहे हैं । वहीं अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ लिंकअप की खबरे हैं । कियारा हाल ही में वेब सीरीज "लस्ट स्टोरीज" में नजर आई थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें