फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर ओपनिंग के बावजूद भोजपुरी के ‘बॉर्डर’ को पार नहीं कर पाई सलमान की ‘रेस’, वजह जान लें

Sun, 17 Jun 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
border
सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कारोबार किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि दर्शकों के बीच सलमान की दावेदारी आज भी मजबूत है। इसके अलावा रेस-3 पने हले दिन 29.17 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार रिकॉर्ड कायम किया और टाइगर श्रॉफ की बागी 2 से आगे निकल गई है। यह पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की पहली फिल्म बन गई है लेकिन बिहार में सलमान की रेस-3, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की फिल्म ‘बॉर्डर’ से पिछड़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
race-3 starcast
राज्य में लोग बॉर्डर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि 'रेस-3' को फिल्म समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ट्रेंड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार रेस-3 ने यूएसए से 2.1 करोड़, ऑस्ट्रेलिया से 70 लाख और न्यूजीलैंड से 47 लाख रुपये की कमाई की है। बाला के अनुसार सलमान की इस फिल्म के लिए मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला था। यह फिल्म सलमान के प्रशंसकों के लिए ब्लॉकबस्टर रही जबकि समीक्षकों के अनुसार फिल्म ने बहुत निराश किया है।
विज्ञापन

3 of 4
border
वहीं निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर का जादू लोगों पर ताबड़तोड़ चल रहा है। बिहार के जिन सिनेमाघरों में 'बॉर्डर' और 'रेस 3' एक साथ चल रही हैं, वहां भी बॉर्डर ने अपना कब्जा कर रखा है। बॉक्स आफिस रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सिंगल स्क्रीन वाले थियेटर में ‘बॉर्डर’ का कारोबार उम्मीद से ज्यादा बेहतर रहा है। ये सिनेमाघर बिहार में बिजनेस के मामले में काफी अहम माने जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
निरहुआ
ईद के मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' यूपी-बिहार में 'रेस 3' को टक्कर देती नजर आ रही है। 'बॉर्डर' देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में दिखे। यही नहीं कई जगह तो स्थिति संभालनी मुश्किल हो गई और फैंस सिनेमाघरों के गेट तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें