फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' की बंपर ओपनिंग से गदगद हुए सलमान, 'बागी-2' को पछाड़ते हुए जमाया नंबर एक पर कब्जा

Sun, 17 Jun 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रेस - फोटो : SELF
इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' आगे थी लेकिन सलमान खान की 'रेस-3' ने इसे पछाड़ दिया है। बागी-2 पहले दिन करीब 25.10 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही थी जबकि सलमान की 'रेस 3' ने पहले दिन लगभग 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 4
RACE 3
आपको बता दें कि फिल्म ‘पद्मवात’ ने पहले दिन 19 करोड़, ‘वीरे दी वेडिंग’ ने 10.70 करोड़ और ‘पैडमैन’ ने 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि 'रेस-3' हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: द इन्फीनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। एवेंजर्स ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 31.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। रेस-3 को देश भर में 4400 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि एवेंजर्स दो हजार से ज्यादा सिनेमाघरों में लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
race-3
फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे। हालांकि फिल्म सलमान की है इसलिए इससे उम्मीद ज्यादा है। आपको बता दें कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपए में बिके हैं। इससे पहले सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 339 करोड़ रुपए कमाए थे। इस वीकेंड तक फिल्म के 70 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

4 of 4
race-3 starcast
बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान ने इस ईद पर अपने फैन्स को फिल्म 'रेस-3' का तोहफा दिया है। हालांकि फिल्म कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन मोटी कमाई की है। ऐसे में सलमान ने अपने बांद्रा वाले घर से फैन्स को ईद की बधाई दी और बालकनी में आकर उनसे धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें