रवि किशन-जया बच्चन
- फोटो : PTI
दरअसल सोमवार को रवि किशन के बयान के बाद सपा सांसद जया बच्चन ने रवि किशन पर पलटवार किया था। जया बच्चन ने कंगना के एक ट्वीट को लेकर (जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को गटर बताया था) उन्हें फटकार लगाई। तो वहीं रवि किशन के लिए उन्होंने कहा कि, 'मैं वास्तव में शर्मिंदा हूं कि एक लोकसभा सांसद ने फिल्म उद्योग के खिलाफ बात की। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।' अब भोजपुरी सितारों ने इस मामले में रवि किशन का समर्थन किया है।