फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनीं अनुष्का, प्रशंसकों में दिखी खुशी की लहर

Sun, 02 Feb 2020 11:20 AM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka Sen - फोटो : instagram
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का सेन के चाहने वालों के लिए एक खुश खबरी है। अनुष्का अब छोटे पर्दे से ऊपर उठकर अब एक फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका में किरदार के साथ बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी सी पोस्ट लिखकर अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। छोटे पर्दे के टॉप रेटेड सितारों में से एक अनुष्का अपने लंबे करियर के दौर में कई हिट टीवी शो का हिस्सा रही हैं। टीवी के धारावाहिक 'बालवीर' में अपनी खूबसूरती और मासूमियत के लिए पहचानी जाने वाली इस अभिनेत्री ने मेहर की भूमिका निभाई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Anushka Sen - फोटो : instagram
अनुष्का एक सोशल मीडिया स्टार हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अनुष्का की बढ़ती सोशल मीडिया लोकप्रियता के पीछे का कारण उनकी अद्भुत पोस्ट हैं जो वह नियमित रूप से अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। और अब, अनुष्का ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताती हुई पोस्ट को साझा करके उन्होंने अपने प्रशंसकों में खुशी की लहर पैदा कर दी है।
विज्ञापन

3 of 4
Anushka Sen - फोटो : instagram
अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा वाली पोस्ट में एक क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया, जिसमें फिल्म के बारे में उसकी कहानी को छोड़कर बाकी सभी जानकारियां मौजूद हैं। अनुष्का की फिल्म का नाम 'एम आई नेक्स्ट' है, जिसमें उन्हें मुख्य भूमिका में अभिनेत्री का किरदार निभाना है, और वह अपने इस किरदार से लोगों को एक वैश्विक आंदोलन के लिए प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन

4 of 4
Anushka Sen - फोटो : instagram
अनुष्का अपनी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और 'एम आई नेक्स्ट' को निर्देशित करने वाले निर्देशक राहत काजमी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और पुरस्कार विजेता निर्देशक हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। काम करने के मामले में अनुष्का ने कई लोकप्रिय टीवी शो में अभिनय किया है जैसे; देवों के देव महादेव, इंटरनेट वाला लव, यहां मैं घर घर खेली आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें