फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Trailer: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो

Mon, 09 Jan 2023 05:09 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
निकिता घाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की नई पिक्चर ‘पठान’ का ट्रेलर मंगलवार को सुबह रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले फिल्म के कई नए पोस्टर भी सोशल मीडिया पर फिल्म कंपनी ने सोमवार को जारी किए हैं। लेकिन, इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी इस फिल्म के बायकॉट को लेकर कई हैशटैग ट्रेंड होते रहे लेकिन इस बीच बिंदास अदाकारा निकिता घाग ने इस पूरे मामले में दीपिका पादुकोण के समर्थन में उन्हीं के जैसे रंग वाली बिकिनी में बोल्ड फोटो शूट कराकर सनसनी मचा दी है। निकिता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
निकिता घाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मॉडल और अभिनेत्री निकिता घाग ने फिल्म ‘पठान’ के गाने को लेकर चल रहे विवाद को बेतुका बताया है और कहा कि किसी को देश में किसी रंग के परिधान पहनने से नहीं रोका जाना चाहिए। वह कहती हैं, ‘रंग का कोई धर्म नहीं होता। हर धर्म में इसका अलग अलग महत्व है। हिंदू धर्म में नारंगी रंग बलिदान का प्रतीक है। यह एक पवित्र और शुभ रंग भी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे बिकनी में या किसी के घर में टेबल क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल करने से इस रंग का महत्व कम हो जाएगा।‘

इसे भी पढ़ें- Bollywood Celebs: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात

विज्ञापन

3 of 4
निकिता घाग, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निकिता का मानना है कि हमें धर्म, रंग या जाति आधारित असहमति से आगे बढ़ने कर ऐसे निर्णय लेने चाहिए जो मानवता की मूल अवधारणा को स्वीकार करते हैं। हम ऐसा करेंगे तो शायद चीजें बदल जाएंगी। दीपिका की बिकनी के रंग पर ध्यान देने की बजाय हमें देश मे भुखमरी, बलात्कार के मामलों और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को हिंदी के साथ तमिल व तेलुगू में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े परदे पर लीड हीरो के तौर पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण के लिए भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में अपेक्षित सफलता अर्जित नहीं कर पाई हैं। कुछ कुछ ऐसा ही हाल फिल्म में विलेन बने जॉन अब्राहम का है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जिनकी पिछली फिल्म ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें