फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात

Mon, 09 Jan 2023 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानसिक बीमारियों से जूझ चुके हैं ये स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
हमारे समाज में मानसिक परेशानियों पर लोग बात करने से कतराते हैं। इस तरह की परेशानियां होने पर लोग उनका उपचार कराने के बजाय नजरअंदाज ही करते नजर आते हैं, क्योंकि मानसिक रोगों को कोई मुद्दा ही नहीं माना जाता। बहुत कम लोग होते हैं जो अपनी मानसिक दिक्कतों, बीमारियों को स्वीकार करते हैं और उन पर बात करके समाज में जागरुकता फैलाते हैं। इस मामले में कई बॉलीवुड सितारों ने भी मिसाल पेश की है। आम इंसान की तरह कई स्टार्स किसी न किसी वजह से मानसिक बीमारियों के दौर से गुजर चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को देखकर अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि इनकी जिंदगी में कोई मानसिक उलझन होगी ही नहीं। शानदार करियर, आलीशान घर, दौलत-शोहरत हर चीज बेशुमार है। मगर किंग खान भी डिप्रेशन से गुजर चुके हैं। एक बार खुद उन्होंने इस बारे में मीडिया के सामने जिक्र किया था। एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने कहा था कि एक बार उनके कंधे के लिगामेंट में चोट लगी थी और सर्जरी के दौरान वे गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अदाकारा और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। मगर, यह सच है। अनुष्का शर्मा अपनी मेंटल इलनेस के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। वह चाहती हैं कि डिप्रेशन जैसी बीमारियों पर बात करते समय किसी को भी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।
जनवरी की प्रचंड सर्दी में सिर्फ साड़ी पहन मोनालिसा ने बढ़ाया तापमान

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अवसाद की गिरफ्त में आ चुकी हैं। वह खुद कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी मेंटल इलनेस के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह गंभीर रूप से डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और यहां तक कि उन्हें खुदकुशी करने के विचार भी आने लगे थे। दीपिका 'गहराइयां' और 'तमाशा' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जो डिप्रेशन व मेंटल इलनेस पर एक खास मैसेज देती हैं।
Pathaan: ‘बिग बॉस 16’ में ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान? सलमान संग मस्ती करते आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता संजय दत्त भी डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया था कि ड्रग्स की लत छोड़ते समय वे कई बार डिप्रेशन व एंजाइटी का शिकार हुए थे। इस दौरान उन्हें आत्महत्या जैसे विचार आते थे।
Bold Horror Movies: कहने के लिए ही हॉरर हैं ये फिल्में, बोल्डनेस देख भूल जाएंगे दिल्ली की सर्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें