सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्षमता से काम ले लेती थी'
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने कहा, 'अब मैं जिस तरह से काम कर रही हूं, उससे मुझे महसूस हो रहा है कि मैं ऐसी ही हूं। पहले मैं अपनी क्षमता से ज्यादा काम ले लेती थी'। अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी का कहना है, 'मैं फिलहाल ज्यादा सहज और सुविधाजनक स्थिति में हूं, जहां मैं अपनी शर्तों और स्थितियों के हिसाब से काम कर पा रही हूं। जैसा कि मैं करना चाहती हूं। मेरे ऊपर किसी के जैसा बनने का कोई दबाव नहीं है।' सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मैं अभी जहां हूं, बेहद खुश हूं।'