कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
निखिल सिद्धार्थ के पिता श्याम सिद्धार्थ प्रोफेसर और उनकी मां वीना सिद्धार्थ प्रिंसिपल रह चुकी हैं। अभी इसी साल 28 अप्रैल को अपने पिता को खो देने वाले निखिल बहुत भावुक होकर कहते है, ‘पिताजी ने 'कार्तिकेय 1' देखी थी। अगर आज वह होते तो 'कार्तिकेय 2' की सफलता को देखकर बहुत खुश होते। इस फिल्म की सफलता की खुशी मुझे भी बहुत है, लेकिन दुख इस बात का है कि पिताजी इस फिल्म की सफलता नहीं देख पाए। यह फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी में हर तरफ सराही गई। अब भी इस फिल्म के शोज तमाम सिनेमाघरों में हॉउसफुल जा रहे हैं।'