फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: नुसरत जहां से अलग होने के बाद निखिल जैन ने साझा की तस्वीर, विदेश में हुई शादी पर भी किया खुलासा

Fri, 11 Jun 2021 09:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से नुसरत और निखिल जैन के अलग होने की खबरें सामने आ रहीं थीं वहीं अब नुसरत ने एक बयान जारी कर इस खबर पर मोहर भी लगा दी है। नुसरत का कहना है कि उनकी शादी एक विदेशी भूमि पर होने के कारण मान्य नहीं है। इसके अलावा क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी इसलिए इसे भारत में वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। कानूनी तौर पर ये शादी वैध नहीं है बल्कि ये एक लिव इन रिलेशनशिप था। वहीं अब नुसरत के खुलासे के बाद निखिल जैन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है।

निखिल ने साझा की तस्वीर

साथ ही उन्होंने इसे लेकर इस शादी और उन पर लगाए आरोपों को लेकर एक बयान जारी किया है। निखिल ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें उन्होंने लिखा कि, 'जब आप अच्छाई पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो अच्छाई और बेहतर होने लगती है'। बता दें की अभी तक नुसरत ने निखिल जैन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब निखिल ने भी उन आरोपों का जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
पति निखिल के साथ नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल ने लिखा, 'प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को शादी के लिए प्रपोज किया था जोकि उन्होंने खुशी-खुशी अपनाया था। हम तुर्की गए थे वेडिंग के लिए। साल 2019 में हमने शादी की और कोलकाता में रिसेप्शन दिया था'। आगे निखिल ने कहा कि, 'हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और सोसाइटी को भी हमने अपना इसी तरह परिचय दिया। मैंने अपना पूरा समय और बाकी की चीजें एक पति की तरह इनवेस्ट कीं। दोस्त, परिवार और करीबी लोग सब जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ नहीं किया है। मैंने उन्हें हमेशा बिना किसी लालच के सपोर्ट किया है। हालांकि शादी के कुछ समय बाद उनके बर्ताव में मेरे और शादीशुदा जीवन के प्रति बदलाव आने शुरू हो गए थे। साल 2020 अगस्त में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके तेवर बदलने लगे जिसका कारण केवल वही जान सकतीं थी। मेरी पत्नी के व्यवहार में इतना बदलाव आने लगा कि एक बार को मैं भी सोच में पड़ गया था'। इसके साथ ही निखिल ने कहा कि, 'जब हम साथ रह रहे थे तो मैंने कई बार उन्हें शादी रजिस्टर कराने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मेरी रिक्वेस्ट को इग्नोर किया'।




विज्ञापन

3 of 8
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि ये शादी वैध नहीं है साथ ही उन्होंने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट्स से पैसे निकाले हैं।

4 of 8
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने कहा कि, 'खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे अकाउंट्स से पैसे लिए हैं। हम दोनों के अलग होने बाद भी ये जारी है'। नुसरत ने आगे कहा, 'हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिया था, वो सब निखिल के पास हैं।'
विज्ञापन

5 of 8
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें नुसरत की तो नुसरत जहां ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वो फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वालीं नुसरत ने देश के सर्वोच्च संस्था संसद तक में अपनी खास जगह बना ली है। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां आगे निकल गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 8
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।
विज्ञापन

7 of 8
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ यही नहीं कहा जाता है नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी। नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, 'उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है'।इस खुलासे के बाद से ये मांग चल रही थी कि नुसरत को दोषी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। लेकिन बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

8 of 8
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें