फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikhil Advani: बाटला हाउस से लेकर डी डे तक, जानें निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी पिछली पांच फिल्मों का हाल

Wed, 14 Aug 2024 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
निखिल आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त के दिन इस बार सिनेमाघरों में अलग ही माहौल नजर आने वाला है। इस खास दिन पर तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म वेदा भी है। इन दिनों इस फिल्म की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसे देखकर दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। आज हम आपको निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी उनकी पिछी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बाटला हाउस - फोटो : यूट्यूब
बाटला हाउस
वेदा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म बाटला हाउस भी इसी दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 87.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को टिकट खिड़की पर हिट घोषित किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
कट्टी बट्टी - फोटो : यूट्यूब
कट्टी बट्टी
इमरान खान और कंगना रणौत अभिनीत यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 24.41 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई थी।

4 of 6
हीरो - फोटो : यूट्यूब
हीरो
फिल्म हीरो से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। निखिल आडवाणी ने इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट नहीं हो सकी थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 33.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
डी-डे - फोटो : यूट्यूब
डी-डे
फिल्म डी-डे साल 2013 में रिलीज हुई थी। इरफान खान और ऋषि कपूर अभिनीत इस थ्रिलर फिल्म को भी निखिल ने ही निर्देशित किया था। दो दिग्गज सितारों की मौजूदगी के बाद भी फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कम कमाई की वजह से फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली सफारी - फोटो : यूट्यूब
दिल्ली सफारी
साल 2012 में रिलीज हुई निखिल आडवाणी की इस एनिमेटेड फिल्म में सुनील शेट्टी और उर्मिला मातोंडकर जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज एक करोड़ 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें