आज के समय में सिनेमा जगत में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी जर्नी यू-ट्यूब से शुरू की और अब वह मनोरंजन जगत का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्ली सेतिया इन्हीं में से एक हैं और आज वह अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्ली सेतिया मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं। वह कमाल की सिंगर हैं और उन्होंने म्यूजिक के क्षेत्र में शानदार काम करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इतना ही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब शर्ली सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। हर कोई उनकी चर्चा करने पर मजबूर हो गया था। आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं, जिसमें साउथ का कनेक्शन तक शामिल है।