फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का बर्थडे गिफ्ट देखा क्या? यकीन मानिए आंखें फटी रह जाएंगी

Wed, 08 Jun 2022 09:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में 90 के दशक से लेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्में देने वाली शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच शिल्पा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए खुद को ही एक महंगा गिफ्ट दे डाला है। उनके इस गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं इस गिफ्ट के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
खुद को किया वैनिटी वैन गिफ्ट
दरअसल, शिल्पा ने हाल ही में खुद को एक आलीशान वैनिटी वैन गिफ्ट की है। यह वैनिटी वैन अत्याधुनिक सुख-सुवाधाओं से लैस है। इस शानदार वैन की अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फोटोज देखकर लोग इस वैनिटी वैन की तुलना आलीशान घर से कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
अत्याधुनिक है शिल्पा की नई वैनिटी
शिल्पा शेट्टी की नई वैन में वह सब सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी भी आलीशान घर में होती हैं। वायरल तस्वीरों में वैन में एक छोटा सा किचन दिख रहा है। इसके साथ ही वैनिटी में हेयर वॉश स्टेशन भी मौजूद है। फिटनेस को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाली शिल्पा के लिए इसमें योग डेक भी है, जिससे वह शूटिंग के बीच में कभी भी योग कर सकती हैं।


विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram/theshilpashetty
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली हैं। इसमें वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने पिछले साल रिलीज हुई हंगामा 2 से 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। यह फिल्म कोरोना महामारी की वजह से ओटीटी पर रिलीज की गई थी। हालांकि यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें