कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर सीईओ अकबर अल बेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्विटर यूजर वासुदेव का मजाक बना रहे हैं क्योंकि यह यूजर कतर एयरवेज के बायकॉट की मांग कर रहा है। हालांकि, अकबर का यह वीडियो नकली है। इसे एडिट किया गया है। लेकिन कंगना रणौत ने इस वीडियो को असली समझ लिया और इस पर प्रतिक्रिया दे दी। कंगना ने वीडियो का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया और कतर एयरबेज के सीईओ को जमकर खरी खोटी सुनाई।