फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहारिका सिंह ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड साजिद खान पर किया बड़ा खुलासा, 2 पर लगा चुकी हैं यौन शोषण का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sajid khna and niharika - फोटो : twitter
फिल्ममेकर साजिद खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन उन पर कोई न कोई नया आरोप सामने आता है। #MeToo मूवमेंट के चलते साजिद पर कई एक्ट्रेस यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह ने हाल ही में भूषण कुमार और नवाजुद्दीन पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन सबके बीच निहारिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड साजिद खान से जुड़ी ऐसी बात कही जिसे जानकर हैरानी जरूर हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Niharika Singh - फोटो : twitter
हाल ही में निहारिका सिंह ने साजिद खान के दिए हुए उस बयान का जिक्र किया जो उन्होंने एक पार्टी के दौरान कहा था। निहारिका ने कहा - 'साजिद खान ने कुछ समय पहले पार्टी में उस वक्त डेट कर रहीं गर्लफ्रेंड के बारे में कहा था कि वह उनके बगैर बॉलीवुड में बिल्कुल भी टिक नहीं सकतीं। निहारिका ने कहा यह सब तब हुआ जब एक पार्टी के दौरान वह लोगों के बारे में भविष्यवाणी कर रहे थे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Niharika Singh - फोटो : social media
निहारिका ने साजिद पर कमेंट करते हुए आगे कहा - 'साजिद को छोड़ने के बाद ही एक्ट्रेस का करियर आगे बढ़ता है।' निहारिका हाल ही में नवाजुद्दीन और भूषण कुमार पर लगाए गए आरोपों की वजह से चर्चा में है। एक्ट्रेस ने यह आरोप #MeToo कैंपेन के तहत लगाए हैं। निहारिका सिंह की #Metoo कहानी का खुलासा पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर के जरिए किया। संध्या मेनन ने निहारिका सिंह द्वारा लिखा एक लंबा-चौड़ा नोट अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। 

 

4 of 5
Bhushan and Divya - फोटो : File Photo
निहारिका ने अपनी पहली फिल्म के दौरान भूषण कुमार को बारे में बताते हुए लिखा - 'भूषण कुमार ने मुझे अपनी फिल्म 'अ न्यू लव स्टोरी' के लिए साइन किया। बाद में रात में उन्होंने मुझे मैसेज किया 'मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं।' जवाब में निहारिका ने लिखा- 'जरूर, डबल डेट पर चलते हैं। आप अपनी पत्नी को लाइए और मैं अपने बॉयफ्रेंड को लाऊंगी।' इसके बाद भूषण कुमार का कोई जवाब नहीं आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
niharika - फोटो : twitter
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए निहारिका सिंह ने लिखा - 'मैं उनसे 'मिस लवली' के सेट पर मिली थीं, 'एक सुबह जब मैं घर पर थी, नवाज रातभर शूटिंग करके लौट रहे थे। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए घर बुलाया। जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे जकड़ लिया। मैंने उनसे दूर हटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं जाने दिया। झूमा-झपटी के बाद में छूट पाई। मैं इस रिश्ते के बारे में कुछ तय नहीं पा रही थी।' गौरतलब है कि निहारिका सिंह साल 2005 में मिस इंडिया रही हैं। उन्होंने अपने नोट में साजिद खान पर भी एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें