फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: इन सात सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, शादी कर बसाया घर

Wed, 09 Dec 2020 08:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2020 में इन सितारों ने की शादी - फोटो : amar ujala
साल 2020 खत्म होने जा रहा है। यह साल बहुत से फिल्मी सितारों के लिए खास रहा तो बहुतों की जिंदगी में निराशा आई। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लोगों के बीच डर माहौल रहा, लेकिन इस साल बहुत से फिल्म और टीवी के सितारों ने शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। ऐसे में आज हम आपको फिल्म और टीवी की दुनिया के उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2020 में शादी की।
विज्ञापन

2 of 8
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी 
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने नौ दिसंबर को शादी कर ली है। उससे पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। निहारिका कोनिडेला लंबे समय से चैतन्य जेवी को डेट कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 8
समीक्षा, शैल ओसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
समीक्षा सिंह और शैल ओसवाल
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ तीन जुलाई को शादी की। दोनों ने सिंगापुर के एक गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, निर्माता-निर्देशक का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।

4 of 8
प्राची तेहलान, रोहित सरोहा - फोटो : टीम प्राची तेहलान
प्राची तेहलान और रोहित सरोह
प्राची तेहलान टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टीवी के अलावा साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया और दर्शकों के दिलों को जीता है। प्राची तेहलान ने इस साल सात अगस्त को लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोह शादी की थी। 
विज्ञापन

5 of 8
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा
यह भी छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। पूजा बनर्जी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा गया था। पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के समय शादी करने का फैसला किया था। इतना ही नहीं वह इस साल मां भी बन गई हैं। इस साल शादी करने वालों में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

6 of 8
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी इस साल शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने इस साल अगस्त में गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं।
विज्ञापन

7 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने इस साल 24 अक्तूबर को अपने करीबी दोस्त रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद यह दोनों एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे जहां इनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। वहीं शादी के बाद नेहा हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गईं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू 
यह साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। काजल अग्रवाल ने 30 अक्तूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से मुंबई के ताज होटल से शादी रचाई। दोनों की शादी में केवल कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

पढ़ें: अब लव जिहाद कानून के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, विरोध करने वालों से पूछा ये तीखा सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें