निधि झा और यश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। सगाई के इस फंक्शन में उनके परिवार वाले और खास दोस्त ही मौजूद थे। उनकी यह तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दरअसल, यश की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहले भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से की थी, दोनों की एक अदिति नाम की बेटी भी है। लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद ही यश और निधि के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।