फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 वर्षीय घोस्ट राइडर अभिनेता निकोलस केज ने रचाई पांचवी शादी, समारोह में पूर्व पत्नियां भी पहुंचीं

Sat, 06 Mar 2021 04:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निकोलस केज, रीको शिबाता - फोटो : Social media

हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज हमेशा सुर्खियों में हरते हैं। इस बार वो 5वीं शादी करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 57 साल के निकोलस ने 26 साल की अपनी गर्लफ्रेंड रीको शिबाता से शादी कर ली है। घोस्ट राइडर में मुख्य भुमिका निभाने वाले निकोलस केज ने 16 फरवरी को शादी की थी।

विज्ञापन

2 of 5
निकोलस केज, रीको शिबाता - फोटो : Social media
निकोलस केज और रीको शिबाता की ये शादी लास वेगास एक शानदार होटल में आयोजित की गई थी। शादी में केवल खास लोग ही शामिल हुए थे। खास बात तो ये रही कि इस शादी समारोह में निकोलस की पूर्व पत्नियां भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
निकोलस केज, रीको शिबाता - फोटो : Social media
शादी के करीब एक महीना गुजरने के बाद निकोलस ने रीको के साथ अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट की हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी अमेरिकी और जापानी संस्कृतियों को मिलाकर हुई है। रीको अपनी शादी में जापान का पारंपरिक परिधान किमोनो पहने हुई थीं। वहीं, निकोलस ब्लैक कलर की टॉम फ्रेडो की टक्सीडो पहने हुए नजर आए।

4 of 5
निकोलस केज, रीको शिबाता - फोटो : Social media

समारोह से सामने आई एक तस्वीर में रीको ने किमोनो के साथ अपने काले बालों को खुला रखा है। उन्होंने अपने लुक को ब्राइट रेड लिपस्टिक से पूरा किया था। जबकि आंखों में गोल्डेन आईशैडो लगाकर वे खूबसूरत लग रही थीं। उनके हाथ में एक चमकदार पीले रिबन के साथ गुलदस्ता था। वहीं निक ने अपने टक्सीडो और जैकेट पर एक रीको के गुलदस्ते से मैचिंग करता हुआ पीला गुलाब लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकोलस केज, रीको शिबाता - फोटो : Social media
बताया जा रहा है कि निकोलस ने 16 फरवरी का दिन इसलिए चुना क्योंकि वो अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन को खास बनाना चाहते थे। निकोलस केज के डैड अगस्त कोपला एक मशहूर लेखक थे। उनका जन्म 16 फरवरी 1934 को हुआ था। दिल का दौरा पड़ने के कारण 2009 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें