फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Tue, 19 Jul 2022 09:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन काफी रोमांटिक तरीके से मनाया। इस दौरान अभिनेत्री को उनके फैंस और दोस्तों ने भी विश किया था। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा से जुड़े तमाम फोटोज और हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। प्रियंका अपने जन्मदिन पर पति निक के साथ थीं और इस दौरान दोनों ने प्राइवेट पार्टी की है। इस पार्टी की तस्वीरें आ गई हैं। फोटोज में कभी प्रियंका निक को किस कर रही हैं तो कभी वह पति के गले में बाहें डालकर आतिशबाजी को देख रही हैं। निक जोनस ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो इस समय काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram
निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की चार तस्वीरें अपलोड की हैं। पहली फोटो में दोनों समुंदर किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका किसी रेस्टोरेंट में बैठी हैं और उनके हाथ में हैप्पी बर्थडे प्रियंका 80's बेबी का एक टैग है। तीसरी तस्वीर में निक एक टॉवल जैसा कपड़ा पकड़े हैं, जिस पर लिखा है- प्रियंका ज्वेल ऑफ जुलाई। वहीं आखिरी फोटो में निक- प्रियंका आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
निक ने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरी जुलाई की ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। जिंदगी की इस क्रेजी राइड में तुम्हारे साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू'। निक की इस पोस्ट पर तुरंत प्रियंका का भी प्यार भरा कमेंट आया है। उन्होंने लिखा- 'लव ऑफ माई लाइफ'। इसके अलावा इस पोस्ट पर बहुत से फैंस प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोगों को निक की ये पोस्ट भी बहुत पसंद आ रही है।

विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें