फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: प्रियंका को अंगूठी देने के लिए निक जोनस ने बेच दिया था अपना स्टोर, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 09 Nov 2021 10:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में जाने के बाद न सिर्फ सफलता मिली बल्कि उन्हें उनके हमसफर के रूप में निक जोनस भी मिले। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया। हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में बताया।

निक जोनस ने दिया था खास गिफ्ट

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पास एक ऐसी चीज है जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी। ये खास चीज है उनकी सगाई की अंगूठी जो उनके लिए सबसे प्यारी और सबसे महंगी चीज है। प्रियंका ने बातचीत में कहा, ‘मैं अगर ऐसा नहीं कहूंगी तो निक मुझे मार देंगे, लेकिन मैं अपनी ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं। मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस ने अपना स्टोर तक बेच दिया था

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हुई थी तो उस दौरान उनकी अंगूठी की खूब चर्चा हुई थी। हर कोई उनकी सगाई की अंगूठी देखते ही रह गया था। रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा के लिए सगाई की रिंग खरीदने के लिए निक जोनस को अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था। निक जोनस द्वारा प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की गई उस अंगूठी की कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी।
विज्ञापन

3 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी ड्रेस से लेकर हैंड बैग और सैंडिल को लेकर वो चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और निक जोनस की तस्वीरें साझा करती हैं। उनके कुछ स्टाइल तो लोगों को खूब पसंद आते हैं और कुछ को लेकर वो ट्रोल हो जाती हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने की थी बुक लॉन्च

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की थी। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े अहम पहलू और खास किस्सों को लेकर खुलासे किए। प्रियंका ने अपनी बुक में खुलासा करते हुए बताया था कि उनके करियर में एक समय ऐसा था जब निर्देशक उनसे ये कहते थे कि वो रिविलिंग कपड़े पहने, जिसके लिए प्रियंका तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
सबसे अधिक फीस लेती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में अधिकतर फिल्मों में सेकंड लीड अभिनेत्री के रूप में काम किया। इस दौरान उनके कई सह कलाकारों के साथ उनके नाम भी जुड़े। आज के समय में प्रियंका ने न सिर्फ हॉलीवुड सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है बल्कि वो आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें