बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो सहेलियों के साथ मस्ती करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के नीचे निक जोन्स ने कमेंट करते हुए लिखा मुझसे शादी करोगी। प्रियंका पर फिदा जोन्स के ट्विटर हैंडल से यह कमेंट देखने के बाद पीसी की यह तस्वीर खूब सुर्खियां लूट रही है।