पहली ही फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का 8 जून को जन्मदिन है। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। तो चलिए आपको डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
डिंपल कपाड़िया
डिंपल का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन है। डिंपल की छोटी बहन सिंपल कपाड़िया का निधन साल 2009 में हो गया था।
विज्ञापन
3 of 11
डिंपल कपाड़िया
डिंपल बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक और सेक्सी फिगर की वजह से काफी फेमस थीं। डिंपल ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। जहां एक ओर 'बॉबी' फिल्म में उन्होंने सेक्स सिंबल का खिताब मिला तो वहीं 'सागर' फिल्म में उन्होंने रुदाली का किरदार निभाया।
4 of 11
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
डिंपल को फिल्म में ब्रेक राज कपूर ने दिया था। डिंपल 1973 में पहली बार 'बॉबी' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
5 of 11
dimple kapadia
बॉबी फिल्म के समय डिंपल महज 16 साल की थीं। कहा जाता है कि पहली ही फिल्म से डिंपल ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं।
विज्ञापन
6 of 11
Rajesh and Dimple Khanna
डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से कर सकें।
विज्ञापन
7 of 11
dimple kapadia
डिंपल और राजेश खन्ना की शादी कुछ ज्यादा नहीं चल सका। तकरार के बाद यह दोनों कपल 9 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए।
8 of 11
dimple kapadia
राजेश खन्ना से तलाक लेने के बाद डिंपल कपाड़िया ने 'सागर' फिल्म से कमबैक किया था। इस फिल्म में डिंपल ने पहली बार टॉपलेस सीन दिया था जो कि उस वक्त काफी विवादों में रहा।
9 of 11
dimple kapadia
डिंपल का अनिल कपूर के साथ दिए गए इंटीमेट सीन को अब तक का सबसे बोल्ड सीन माना जाता है। इस फिल्म का नाम 'जाबांज' है।
10 of 11
dimple kapadia
साल 1993 में आई 'रुदाली' फिल्म के लिए डिंपल को नेशलन अवॉर्ड से नवाजा गया था।